UP: Fog alert intensifies in the state, daytime heat may increase as westerly winds cease; this district is th

यूपी में कोहरा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदेश में सुबह के समय कोहरे का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तराई और पूर्वांचल के कुछ जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। हालांकि, अगले एक सप्ताह तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक मामूली गिरावट हो सकती है।


बुधवार को हरदोई, कानपुर, इटावा, बरेली, नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में ठंड का असर रहा। अधिकांश स्थानों पर धूप की तपिश कम रही। प्रदेश में कहीं भी घना कोहरा दर्ज नहीं किया गया, जबकि बरेली में कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 200 मीटर रह गई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पछुआ हवाओं की गति कम होने से फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा। अगले सात दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ एक से दो डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।

बुधवार को बलिया और बरेली दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही।



Source link

अभी अभी की खबरें