UP: Weather in the state will change again from tomorrow, due to western disturbance, these districts will rec

चल सकती हैं तेज हवाएं।
– फोटो : ANI

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 अक्तूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। इसके बाद 16 अक्तूबर को मौसम में बदलाव का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और आसपास के मध्यवर्ती जिलों तक पहुंच सकता है। हालांकि, फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।




आंचलिक मौसम विज्ञान केेंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले 24 घंटे तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने के बाद तराई और उससे सटे मध्यवर्ती इलाकों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या बारिश होने के आसार हैं। मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, बारिश का असर प्रदेश के सभी जिलों में एक समान रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अक्तूबर से बारिश की गतिविधियां थमने और प्रदेश में मौसम फिर शुष्क होने के आसार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *