
बंदरों ने पैर में काटा
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6acf9986ad8072376d087b6d”,”slug”:”kanpur-policeman-s-son-bitten-by-monkeys-while-waiting-for-school-bus-2026-10-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे सिपाही के बेटे को बंदरों ने काटा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बंदरों ने पैर में काटा
– फोटो : अमर उजाला
रेलबाजार में ट्रैफिक पुलिस लाइन के पास स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे आठ वर्षीय छात्र शौर्य पर बंदरों ने हमला कर पैर में काट लिया। परिजन बच्चे को निजी अस्पताल ले गए। जीआरपी में तैनात सिपाही अमित यादव रेलबाजार ट्रैफिक पुलिस लाइन में परिवार संग रहते हैं। उनका आठ वर्षीय बेटा शौर्य कृष्णापुरम स्थित एक स्कूल में कक्षा-दो का छात्र है। बीती 12 अक्तूबर को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला। वह बाहर आकर बस का इंतजार कर रहा था तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चे के पैर में कई जगह काटा। स्थानीय निवासी सुरेश, राजू, महेश ने बताया कि बंदरों का आतंक है। इसके बाद भी बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग कोई मशक्कत नहीं कर रहा।