सिद्धार्थनगर में मां ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर दी। उसने पहले बेटे का गला घोंटा। फिर छह महीने की बेटी का भी गला दबाया। बच्ची बेहोश हो गई तो महिला ने उसे मरा समझकर छोड़ दिया। इसके बाद खुद फंदे से लटक गई।
.
बुधवार रात 9 बजे पति रामनरेश (27) गोलगप्पे बेचकर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर भी पत्नी काजल (25) ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने पुलिस को बुलाया।
पुलिस अंदर पहुंची तो काजल फंदे से लटकी मिली। बेटा टाइगर और बेटी खुशी चारपाई पर पड़े थे। बच्ची की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया। पूरा मामला शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र का है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि काजल को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है। रामनरेश मूलरूप से मध्यप्रदेश के दतिया जिले के तालगांव का रहने वाला है। वह 5 साल से शोहरतगढ़ कस्बे में किराए के कमरे में रहता है।
2 तस्वीरें देखिए-

दोनों बच्चे चारपाई पर पड़े थे। बच्ची की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया।

पत्नी काजल फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
4 साल पहले हुई थी शादी
रामनरेश और काजल की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही काजल पति के साथ सिद्धार्थनगर में रह रही थी। रामनरेश ने बताया, “मैं रोज की तरह फुल्की बेचने गया था।
रात 9 बजे घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। मेरी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो घटना का पता चला।”
घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने कमरे में पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पति रामनरेश और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। अभी तक मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मायके पक्ष के लोग अभी नहीं पहुंचे हैं।

पति रात में गोलगप्पे बेचकर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर उसने पुलिस को बुलाया।
पति-पत्नी में कभी-कभी विवाद होता था
पड़ोसियों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कभी-कभी विवाद होता था। हालांकि, घटना से पहले दोनों के बीच किसी बड़े झगड़े की बात सामने नहीं आई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसी।
———————————-
ये खबर भी पढ़ेंः-
‘मैं सुंदर नहीं दिखती, मुझे मर जाना चाहिए’:गोरखपुर की 12वीं पास छात्रा ने 3 बार किया सुसाइड अटेंप्ट, मां-बाप परेशान

“मैं 19 साल की हूं। सब कहते हैं कि मैं सुंदर हूं, लेकिन मुझे शीशे में अपना चेहरा बदसूरत दिखता है। तीन बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हूं। हर बार किस्मत ने मुझे बचा लिया।”
ये बातें बस्ती की एक 19 साल की NEET छात्रा ने गोरखपुर की साइकोलॉजिस्ट को बताईं। पढ़ें पूरी खबर…
