आजमगढ़ कोर्ट रूम से निकलते ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह।

आजमगढ़ कोर्ट ने रानी की सराय के ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह समेत 9 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी दोषियों पर 74-74 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

.

करीब 19 साल पहले प्रधानी के चुनाव की रंजिश में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिला जज कमलापति ने गुरुवार को आरोपियों को दोषी करार दिया। फैसले के बाद ब्लॉक प्रमुख ने कहा- कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं।

पुलिस वैन में बैठे ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह। बोले-कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं।

पुलिस वैन में बैठे ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह। बोले-कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं।

2007 में हुई थी दो लोगों की हत्या

सरकारी वकील ने बताया- 21 अक्टूबर 2007 को दशहरे के दिन सुबह करीब 9 बजे रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी गांव निवासी रामजन्म सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी ग्राम प्रधान विपिन सिंह समेत 10 लोग हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे।

आरोप है कि विपिन सिंह के ललकारने पर भगदड़ मच गई। इसी दौरान विपिन सिंह ने तालुकदार सिंह को गोली मार दी, जबकि राजेश सिंह ने पारसनाथ सिंह को गोली मार दी।

अन्य आरोपियों ने रामजन्म सिंह, उनके भतीजे अंकित सिंह और आशीष को लाठी-डंडों से पीटा। गोली लगने से तालुकदार सिंह और पारसनाथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने जांच के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी राधेश्याम सिंह की मौत हो गई। अभियोजन पक्ष की ओर से 17 गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 9 आरोपियों को हत्या का दोषी माना।

आजमगढ़ कोर्ट परिसर से दोषियों को जेल ले जाती पुलिस टीम।

आजमगढ़ कोर्ट परिसर से दोषियों को जेल ले जाती पुलिस टीम।

2000 में पहली बार बने थे ग्राम प्रधान

विपिन सिंह वर्ष 2000 में पहली बार ग्राम प्रधान चुने गए थे। 2005 में वह दोबारा प्रधान बने। इसके बाद 2015 से 2020 तक जिला पंचायत सदस्य रहे। वर्ष 2020 से वह आजमगढ़ जिले के रानी की सराय ब्लॉक के प्रमुख हैं। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं।

इसी घटना में विपिन सिंह ने भी कातिलाना हमले की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि रामदरस, आशीष सिंह, शक्ति सिंह, दीपक सिंह और रामजन्म सिंह समेत आरोपियों ने उनके समर्थक बलवंत और अरविंद के साथ मारपीट की और फायरिंग की। इसमें विपिन सिंह के पैर में गोली लगी थी।

ब्लॉक प्रमुख ने भी दर्ज कराया था मुकदमा

वहीं, दूसरी तरफ बिपिन सिंह ने भी कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि रामदरस, आशीष सिंह, अंकित सिंह, दीपक सिंह और रामजन्म सिंह ने उनके समर्थक बलवंत और अरविंद को बुरी तरह पीटा और असलहों से फायरिंग की। इस दौरान वादी विपिन सिंह के पैर में गोली लगी थी।

इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 23 गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी रामदरस, आशीष सिंह, अंकित सिंह, दीपक सिंह और रामजन्म सिंह को पांच-पांच साल के कारावास और प्रत्येक को 29 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

…………………………………………

यह खबर भी पढ़िए

आजम खान को जमानत, लेकिन बाहर आना मुश्किल:बेटा जेल से छूटेगा, 2 पैन कार्ड मामले में 10 साल की सजा सस्पेंड

सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की 10 साल की सजा को हाईकोर्ट ने सस्पेंड कर दिया। दोनों को जमानत भी दे दी। पूरी खबर पढ़ें



Source link

अभी अभी की खबरें