{“_id”:”6b01e2cd55d2a4e4e1039b97″,”slug”:”hotel-door-cut-open-grinder-apprehend-suspect-firing-incident-scuffle-ensued-individual-accused-14-cases-2026-11-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: फायरिंग के आरोपी को पकड़ने के लिए होटल का दरवाजा ग्राइंडर से काटा, हाथापाई भी की; 14 मुकदमों का है आरोपी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पुलिस ने की कार्रवाई।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ गोमती नगर विस्तार में चाय के भुगतान को लेकर फायरिंग मामले में आरोपी शेखर कौशल को शिवपुर पुलिस, एसओजी और लखनऊ एसओजी ने शनिवार की शाम बड़ालालपुर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। लोहे के गेट को ग्राइंडर कटर से काटकर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इस दौरान आरोपी का हाथ भी ग्राइंडर कटर से हल्का कट गया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरोपी ने गिरफ्तारी का वीडियो भी साझा किया है। अर्दली बाजार स्थित निजी अस्पताल में उपचार के बाद लखनऊ एसओजी आरोपी को अपने साथ ले गई। आरोपी के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के ग्रीन वुड चौराहे के पास 16 नवंबर की शाम स्कार्पियो सवार युवकों की सुलभ आवास-6 निवासी उपेंद्र प्रताप सिंह से चाय की दुकान पर विवाद हो गया। चाय दुकानदार को भुगतान के लिए उपेंद्र प्रताप सिंह पर स्कार्पियो सवारों ने दबाव बनाया। विरोध करने पर मनबढ़ों ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान उपेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए।
