Army Soldier Ordered to Pay Rs 20,000 Monthly Maintenance to Wife and Daughter by Agra Family Court

महिला सांकेतिक
– फोटो : ai

विस्तार

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी और बेटी को घर से निकालने के मामले में परिवार न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। फौजी पति को भरण-पोषण के लिए हर महीने 20 हजार रुपये देने होंगे।


थाना ताजगंज क्षेत्र निवासी महिला की शादी वर्ष 2021 में मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी सेना में कार्यरत युवक से हुई थी। महिला का आरोप था कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर उत्पीड़न करते थे। वर्ष 2024 में बेटी सहित घर से निकाल दिया।

आर्थिक परेशानियों के बीच उसने अपने और बेटी के भरण-पोषण के लिए अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में वाद दायर किया। अदालत ने सेना में तैनात पति को अपना पक्ष रखने के लिए समन जारी किए। उनकी यूनिट में भी सूचना भेजी गई लेकिन इसके बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने एकपक्षीय आदेश सुना दिया।

 



Source link