बरेली के महापौर उमेश गौतम और उनके बेटे के पार्थ फाउंडेशन की ओर से बरेली क्लब मेला मैदान पर आयोजित सामूहिक रक्षाबंधन समारोह में भगदड़ के दौरान चंद्रगुप्तपुरम निवासी मधु सिंह (45 वर्ष) की मौत हो गई। परिजनों ने मौत की सूचना नहीं देने का आरोप लगाया।
मृतक के भांजे भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजा तोमर के मुताबिक, सुबह करीब दस बजे कार्यक्रम में मामी मधु को लेकर आए थे और छोड़कर स्कूल ऑटो चलाने चले गए। साथ में मोहल्ले की अन्य महिलाएं थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे फोन आया कि भगदड़ के चलते मामी की तबीयत बिगड़ गई है। उनको चौकी चौराहा स्थित मिशन अस्पताल ले गए हैं।
एक महिला ने बताया कि यहीं भर्ती थी, लेकिन अस्पताल में कोई सुनने वाला नहीं थी। मृतक की परिजन लता देवी के मुताबिक, अस्पताल में स्टाफ के पांव पकड़कर मधु की हालत पूछते रहे, पर किसी ने जवाब नहीं दिया। राजा ने बताया कि महापौर ने उनको 15 पास दिए थे। इसी से मधु कार्यक्रम में शामिल हुईं। जब भगदड़ मची तो वह गिर पड़ी।
