UP: BJP's election agenda will include Ram and Krishna, and the construction of the Mathura temple will be a k

चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की लड़ाई भाजपा विकास के साथ हिंदुत्व के एजेंडे पर ही लड़ेगी। मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि पर दो दिन तक चले चिंतन-मंथन में पार्टी ने साफ कर दिया है कि तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए वह अपने वैचारिक आधार से पीछे हटने के बजाय उसे और मुखरता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। विरासत और विकास, राष्ट्रवाद और बेहतर कानून-व्यवस्था को हिंदुत्व के साथ जोड़कर चुनावी विमर्श तैयार किया जाएगा। साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी इसी मुद्दे पर जवाब देने के लिए मजबूर करने की रणनीति पर काम होगा।


 भाजपा के 50 से अधिक प्रमुख नेताओं और रणनीतिकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-अनुसंधान केंद्र में दो दिन के मंथन के बाद चुनावी तैयारी की जो रूपरेखा बनाई है, उसका केंद्रीय संदेश यही है कि 2027 की लड़ाई में भाजपा अपने हिंदुत्व के एजेंडे को और धार देगी।

यही वजह है कि भाजपा ने अपने भ्रम, संदेह, असमंजस को दूर करने के लिए सबसे बडे़ कूटनीतिज्ञ भगवान कृष्ण की धरती को चुना। दरअसल, मथुरा में चिंतन बैठक के लिए स्थान का चयन भी पार्टी के राजनीतिक संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और काशी विश्वनाथ धाम के बाद मथुरा का मुद्दा भाजपा की वैचारिक राजनीति के प्रमुख संदर्भों में शामिल रहा है। ऐसे में कृष्ण की धरती पर चुनावी रणनीति का मंथन करके पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी यह संदेश देने की कोशिश की है कि सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक पहचान उसके राजनीतिक विमर्श के केंद्र में बने रहेंगे।



Source link