UP: BJP appoints in-charges for all 403 assembly seats; Hanumant Singh entrusted with responsibility for the A

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ी पहल की है। पार्टी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मंजूरी के बाद जारी सूची में संगठन के नेताओं को अलग-अलग सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार विधानसभा प्रभारियों की सूची पिछली बार के मुकाबले करीब ढाई महीने देरी से जारी हुई है।




गोरखपुर सदर सीट पर विवेकानंद वर्मा को दोबारा प्रभारी बनाया गया है। वहीं, गोरखपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी उमाशंकर साहनी को मिली है। देवरिया सदर से संजय सिंह और पथरदेवा से हेमंत पाठक को प्रभारी नियुक्त किया गया है। आजमगढ़ सदर सीट पर हनुमंत प्रसाद सिंह, गोपालपुर में ऋषिकांत राय और कुशीनगर की पडरौना सीट पर मार्कंडेय शाही को जिम्मेदारी दी गई है।



Source link

अभी अभी की खबरें