
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad1af9899051ee30c048e7b”,”slug”:”defence-minister-rajnath-singh-press-conference-on-vote-chori-allegation-in-lucknow-2026-10-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: रक्षामंत्री का राहुल गांधी पर हमला, बोले- नौजवानों की ऊर्जा को अराजकता बढ़ाने में लगा रहे हैं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
– फोटो : amar ujala
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली में पिछले दो दिनों में हुए घटनाक्रम गंभीर सवाल खड़े करते हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल नौजवानों की ऊर्जा को अराजकता बढ़ाने में लगा रहे हैं। वो बांग्लादेश की तरह हिंसा करके रिजीम चेंज करने की बात कर रहे हैं। उनका निशाना एसआईआर और ज्ञानेश कुमार नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करना इनका एजेंडा है। वो बांग्लादेश की तरह हिंसा फैलाकर रिजीम चेंज करने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि लोकतंत्र अराजकता फैलाने या भारत के विकास में बाधा डालने का लाइसेंस नहीं है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाए जबकि कांग्रेस ने जमकर अनियमितताएं की हैं। कांग्रेस के लोग चुनाव आयोग जो कि एक संवैधानिक संस्था है उसे बदनाम करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम दीवाली का पटाखा साबित हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लगातार पराजय का कारण वोट चोरी नहीं है बल्कि काम चोरी है। 1984 के बाद कांग्रेस को कभी भी केंद्र में पूर्ण बहुमत नहीं मिला है जबकि भाजपा उस समय दो लोकसभा सीटों की पार्टी थी जिसने 2014 और 2019 में केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भी ध्यान देना चाहिए। राहुल गांधी को जनमत का सम्मान करते हुए काम करना चाहिए। भारत के भविष्य की जिम्मेदारी सबकी है। हमें टकराव नहीं संवाद का मार्ग चुनना चाहिए। कांग्रेस के शासन काल में तीन बड़े अक्षम्य अपराध हुए। इंदिरा जी की ओर से इमरजेंसी लगाई गई। 1984 में सिख भाईयों का नरसंहार हुआ और 1990 में रामभक्तों का खून बहाने वालों की सरकार को बचाया गया।