UP: Voter-to-population ratio in Lucknow stands at 51.17%; Bakshi Ka Talab nears registration target, while Ca

लखनऊ में मतदाता-जनसंख्या अनुपात 51.17 फीसदी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुमानित आबादी के मुकाबले मतदाता पंजीकरण में बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र लक्ष्य के सबसे करीब है, जबकि कैंट विधानसभा क्षेत्र सबसे पीछे है। निर्वाचन विभाग के लक्ष्य के अनुसार, मतदाता-जनसंख्या (ईपी) अनुपात 69.06 फीसदी होना चाहिए।


बीकेटी विधानसभा क्षेत्र में यह अनुपात 66.27 फीसदी है, जो लक्ष्य के काफी करीब है। वहीं, कैंट विधानसभा क्षेत्र में यह अनुपात मात्र 36.21 फीसदी है। ऐसे में, 17 नवंबर से शुरू हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के दौरान इन क्षेत्रों में मतदाता पंजीकरण को लक्ष्य तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती होगी।

राजधानी की वर्तमान अनुमानित आबादी 61,34,810 है, जिसमें 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की आबादी 69.06 फीसदी होने का अनुमान है। निर्वाचन विभाग ने इसे ही आदर्श ईपी अनुपात के रूप में निर्धारित किया है। 17 नवंबर को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची में 31,39,412 मतदाता दर्ज हैं, जो अनुमानित आबादी का 51.17 फीसदी है। इस प्रकार, राजधानी में कुल मतदाताओं की संख्या निर्धारित मानक से अभी भी 17.89 प्रतिशत अंक कम है।



Source link