आगरा तहसील सदर में लेखपालों ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर दिया। तहसील पहुंचने वाले शहर के लोगों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समस्या हुईं।

सदर तहसील में 48 लेखपाल राजस्व क्षेत्र हैं। इनमें 165 शहरी बड़े क्षेत्र और गांव शामिल हैं। हर रोज सैकड़ों की संख्या में ऑनलाइन कार्य आते हैं। इनमें मुख्य रूप से जाति, मूल निवास, आय, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के साथ-साथ आईजीआरएस का ऑनलाइन कार्य होता है। इस समय आंगनबाड़ी भर्ती, छात्रवृत्ति, प्रवेश आदि प्रक्रियाओं के लिए बड़ी संख्या में युवाओं को इन प्रमाण पत्र की जरूरत हैं। लेकिन लेखपाल के कार्य बहिष्कार से लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ी।

कॉलेज में प्रवेश के लिए हाल ही का बना जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र मांगे हैं। तीन दिन पहले आवेदन किया था। लेखपाल की रिपोर्ट लगवाने के लिए आया था। यहां मालूम चला ये कार्य बहिष्कार पर हैं। -आशीष कुमार, सिकंदरपुर

आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जरूरत पड़ रही है। लेकिन तहसील पर आकर मालूम चला कि ऑनलाइन आवेदन पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। – राधिका, बाबरपुर

लेखपाल संघ की आठ सूत्री मांग है। उनके पूरे होने तक लेखपाल कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। आंदोलन क्रमबद्ध तरीके से तेज होता जाएगा। थाने में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे।- जितेंद्र चौधरी, मंत्री, लेखपाल संघ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें