
श्रद्धा दुबे को पुलिस ने पकड़ लिया।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad77183504e6efd730f0e4b”,”slug”:”up-shraddha-used-to-dodge-detection-by-wearing-a-burqa-to-evade-the-police-she-would-travel-by-taxi-2026-10-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: श्रद्धा दुबे की ‘नवाबी’ का वीडियो आया सामने, कार में आगे बैठना चाहती थी, पुलिस ने पीछे बैठाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

श्रद्धा दुबे को पुलिस ने पकड़ लिया।
– फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि श्रद्धा पुलिस से बचने के लिए बुर्के में रहती थी, टैक्सी का इस्तेमाल करती थी और किसी एक जगह पर ज्यादा देर तक नहीं रुकती थी। गिरफ्तारी के बाद वह गाड़ी में पीछे बैठने से भी मना कर रही थी।
वहीं, मॉडल श्रद्धा दुबे का एक वीडियो सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद गाड़ी में बैठने को लेकर उसका रवैया चर्चा में है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा गाड़ी में आगे की सीट पर बैठना चाहती थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पीछे बैठाया।
श्रद्धा दुबे को मंगलवार को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार किया। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश को भी हिरासत में लिया गया। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शिवा शर्मा की मौत के मामले में तीनों 11 दिन से फरार चल रहे थे।