समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि नो-मैपिंग तथा लाॅजिकल एरर के 3,50,436 मतदाता जिनको सुनवाई अधिकारी ने अपने फैसले में अयोग्य मतदाता घोषित कर दिया है, उनकी सूची दी जाए।

ऐसे मतदाताओं को डीएम के यहां अपील करने की अंतिम समय सीमा 25 अप्रैल 2026 से 15 दिन और आगे तक बढ़ाई जाए, जिससे अपील के माध्यम से पात्र मतदाता बनकर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान कर सके। ज्ञापन में कहा गया कि ऐसे मतदाता 2003 से पहले और उसके बाद से अभी तक मतदान करते आ रहे हैं।
यह सभी वैध मतदाता है और भारत के नागरिक हैं। नो-मैपिंग तथा लॉजिकल एरर के मतदाताओं को सुनवाई में अयोग्य मतदाता घोषित करने के फैसले की जानकारी कारण सहित मतदाताओं को उपलब्ध नहीं कराई गयी है। ज्ञापन देने वालों में केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह शामिल थे।