- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 11 November 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव
16 दिन पहले
- कॉपी लिंक

सुल्तानपुर में 15 साल की किशोरी प्रेमी से शादी करने की जिद में टावर पर चढ़ गई। बुधवार शाम करीब 7 बजे वह टावर पर चढ़कर शादी कराने की जिद पर अड़ गई।
CO के समझाने पर करीब 2 घंटे बाद किशोरी टावर से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस ने उसे उसकी मां के हवाले कर दिया। किशोरी ने कहा- हमारी शादी उसे लड़के से कराई जाए। उसका कोई विरोध न करे। हम उसके बिना नहीं जी पाएंगे, वही मेरी दुनिया है।
मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर चांदा कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
रामपुर में शरीफ के सिर में 4, पेट में 4 गोलियां लगीं; CRPF कैंप पर हमले के दोषी की हत्या

रामपुर में CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ के शव का 2 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। करीब 23 घंटे बाद परिजनों को सौंप दिया। PM रिपोर्ट के अनुसार, शरीफ के शरीर में कुल 8 गोलियां लगी थीं। इनमें 4 गोलियां पेट के अंदर और 4 सिर में लगी थीं। वहीं इससे पहले शरीफ की हत्या की जिम्मेदारी राहुल सिंह नाम के व्यक्ति ने ली है। उसने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- मैं राहुल सिंह, 2007 में उत्तर प्रदेश में सीआरपीएफ कैंप पर हमला हुआ था। उसमें हमारे देश के 7 जवान शहीद हुए थे, हमला करने वाले अपराधी मोहम्मद शरीफ की खजूरिया स्टेशन के बाहर गोली मारकर हत्या हुई है। उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।
पुलिस ने इस मामले के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस समेत 6 टीमें लगाई हैं। घटना के करीब 13 घंटे बीत जाने के बाद भी शरीफ के परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पढ़ें पूरी खबर…
प्रयागराज में भाजपा नेता के घर चोरी, 4 लाइसेंसी असलहे ले गए; अधिवक्ता हत्याकांड का है आरोपी

प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता देवेंद्र नाथ मिश्रा के घर चोरी का मामला सामने आया है। मंगलवार को कर्नलगंज पुलिस ने उनके घर से चार लाइसेंसी असलहे, सोने-चांदी के गहने और कैश चोरी होने की FIR दर्ज की।
चोरी की वारदात 8 नवंबर की रात हुई थी। देवेंद्र के भाई रविंद्र नाथ मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उन्होंने तीन लोगों को नामजद किया है। इनमें आशीष यादव उर्फ शनि, सूरजभान सिंह और सूरज पासी शामिल हैं। इसके अलावा तीन-चार अज्ञात लोगों पर भी चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया है। रविंद्र ने बताया कि घर में लगे CCTV कैमरों में कुछ संदिग्ध नजर आए थे। पढ़िए पूरी खबर…
लखनऊ में ससुरालियों से परेशान होकर गोमती में कूदा युवक:सुसाइड से पहले VIDEO में कहा- ससुराल वाले टॉर्चर कर रहे हैं

लखनऊ में गोमती नदी में बुधवार को 27 साल के युवक का शव मिला। वह सोमवार रात से लापता था। समतामूलक चौराहे से 1090 चौराहे की ओर जाने वाले गोमती पुल पर लावारिश हालत में उसकी बाइक मिली थी। युवक की पहचान मोहम्मद जीशान के रूप में हुई है। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाकर परिवार को भेजा था। पढ़िए पूरी खबर
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ PGI में भर्ती

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय (83) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के SGPGI में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। SGPGI के निदेशक प्रो. आरके धीमन समेत सीनियर डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है। पढ़िए पूरी खबर….
शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, झांसी में खड़े डंपर में घुसी बाइक

झांसी में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। पुलिस ने तीनों के शव एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजे। हादसा प्रेमनगर थाना क्षेत्र में ललितपुर-रक्सा बाईपास पर दुर्गापुर के पास मंगलवार रात साढ़े 10 बजे हुआ। पढ़िए पूरी खबर…


