{“_id”:”6b0826dcdc182ef7490c1164″,”slug”:”up-election-2027-from-jobs-and-old-pension-scheme-to-farm-loan-waivers-10-key-points-from-akhilesh-manifesto-2026-11-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी चुनाव 2027: नौकरी, पेंशन से लेकर बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना तक; अखिलेश के प्रण पत्र की 11 बड़ी बातें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अखिलेश यादव के प्रण पत्र की 10 बड़ी बातें
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर पार्टी का चुनावी प्रण पत्र जारी किया। इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों, शिक्षकों, कर्मचारियों, दलितों और गरीबों को केंद्र में रखकर कई बड़े वादे किए गए हैं। सपा ने जहां युवाओं को रोजगार मिलने तक हर महीने पांच हजार रुपये पोषण भत्ता देने की बात कही है, वहीं महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने का वादा किया है। सरकारी नौकरियों के 25 लाख पदों पर भर्ती, पुरानी पेंशन योजना भी प्रण पत्र की प्रमुख घोषणाओं में शामिल हैं।
आइए जानते हैं अखिलेश यादव के प्रण पत्र की 10 बड़ी बातें…
युवाओं को नौकरी मिलने तक हर महीने पांच हजार रुपये
अखिलेश ने बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहारा देने का वादा किया है। युवाओं को नौकरी मिलने तक हर महीने पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य शिक्षा नीति लाने, नौकरी से जुड़े कौशल विकास की व्यवस्था करने और शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम लागू करने की बात कही गई है। पार्टी ने पांच साल में 25 लाख सरकारी और निजी क्षेत्र में दो से तीन करोड़ रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य भी बताया है।
बेटी के जन्म पर 10 ग्राम तक सोना देने का एलान
अखिलेश यादव ने अपने प्रण पत्र में बेटियों के जन्म पर बड़ा वादा किया है। उन्होंने अपने प्रण पत्र में बेटी के जन्म पर परिवार को 10 ग्राम तक सोना देने का वादा किया है। इस घोषणा को बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की पहल के रूप में पेश किया गया है।

