
Jhansi Student Parvez murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6aae36801cafca14420deacc”,”slug”:”jhansi-student-parvez-murder-six-teeth-marks-found-on-the-thigh-revealed-the-mystery-of-the-murder-2026-09-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी में ड्रग्स के लिए कत्ल: जांघ पर मिले दांत के छह निशान, पहले माना हादसा; लेकिन इस रिपोर्ट ने बदल दी कहानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Jhansi Student Parvez murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झांसी में एलएलबी छात्र परवेज अली की मौत मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस शुरू में परवेज की मौत को हादसा मान रही थी। पुलिस के मुताबिक, अत्यधिक नशे में होने के कारण वह गिर गया था और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई।
सीने की चोट को भी गिरने के दौरान लगी चोट माना गया था। 14 सितंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो दाहिनी जांघ पर दांत से काटे जाने के छह निशान मिले। इन निशानों ने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी और मामला हत्या की ओर मुड़ गया।
एसएसपी विकास कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी अरीबा नोमान की अगुआई में तीन आला पुलिस अफसरों की टीम गठित की। टीम ने परवेज के आखिरी समय की गतिविधियों को खंगालना शुरू किया। सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी में उसे छोड़ने वाले रैपिडो चालक से पूछताछ की गई। इसके अलावा 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाले गए।