
Jhansi Student Parvez murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6aae1fd44618f1c4ca045c82″,”slug”:”jhansi-student-parvez-murdered-during-extortion-attempt-over-drugs-eight-arrested-including-a-constable-2026-09-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी में ड्रग्स के लिए कत्ल: कार में बंधक बना पीटा; साजिश में शामिल सिपाही; ड्रग तस्कर छात्र की हत्या की कहानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Jhansi Student Parvez murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीए एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र परवेज अली की हत्या के मामले का पुलिस ने वारदात के पांच दिन बाद शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, ड्रग्स तस्करी से जुड़ी रकम की वसूली के लिए परवेज को अगवा किया गया और उसके साथ मारपीट की गई।
गंभीर हालत में आरोपी उसे नगरा हाट मैदान में छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्रेमनगर थाने के सिपाही आशीष सिंह समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष को निलंबित कर दिया गया है।
एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि रविवार रात परवेज घायल अवस्था में नगरा हाट मैदान में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। जांघ पर दांत से काटने का निशान भी मिला था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।