खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी के सामने कुर्सी पर बैठने को लेकर भाजपाई आपस में ही भिड़ गए। भाजपा की दक्षिण इकाई के दो नेताओं के बीच गालीगलौज के साथ ही दो बार जमकर लात-घूंसे और चप्पलें चलीं।
हंगामे के बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने मारपीट कर रहे लोगों को किसी तरह से कार्यालय के बाहर निकाला। इसके बाद कार्यालय के बाहर भी मारपीट हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मामले की जांच के लिए मंच से ही पांच सदस्यीय कमेटी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी तो उसके आधार पर अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
2 of 8
केशवनगर स्थित भाजपा क्षेत्रिय कार्यालय में मारपीट करते कार्यकर्ता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित सभागार में शंकर लाल लोधी के प्रथम आगमन पर उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। भाजपा की दक्षिण इकाई के विनय सिंह राठौर और पूर्व जिला मंत्री शिवपूजन सविता क्षेत्रीय प्रभारी का स्वागत करने मंच पर गए।
3 of 8
केशवनगर स्थित भाजपा क्षेत्रिय कार्यालय में मारपीट करते कार्यकर्ता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों वापस आए तो कुर्सी पर बैठने को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों के बीच गालीगलौज शुरू हो गई और जमकर लात-घूंसे चले। दक्षिण इकाई के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह सहित अन्य लोगों ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों को अलग कर किसी तरह से शांत कराया।
4 of 8
केशवनगर स्थित भाजपा क्षेत्रिय कार्यालय में मारपीट करते कार्यकर्ता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थोड़ी ही देर बाद शिवपूजन और विनय फिर भिड़ गए और दोनों के बीच चप्पलें चलने लगीं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दोनों को स्वागत कक्ष से बाहर निकाल दिया। बाहर निकलने के बाद भी दोनों पक्षों के मारपीट हुई तो कार्यकर्ताओं ने बीचबचाव कर अलग कराया। मारपीट करने वालों के कपड़े भी फट गए थे।
5 of 8
क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी का स्वागत करते कार्यकर्ता और नेता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनुशासनहीनता करने वाले होंगे निष्कासित: साहू
मारपीट और हंगामे को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मंच से ही सख्त लहजे में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसे दल में ऐसी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना की जांच क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी, जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित, जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह और जिलाध्यक्ष ग्रामीण उपेंद्र पासवान की टीम करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनहीनता करने वालों को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।