Uttar Pradesh Police Transfer: यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। तबादला सूची में 28 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें पुलिस कमिश्नर, एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि तीन अधिकारियों के पहले जारी किए गए तबादले निरस्त कर दिए गए हैं।

इस फेरबदल में वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, लखनऊ भेजा गया है।

गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

देखें 28 IPS अधिकारियों की तबादला ल‍िस्‍ट



Source link

अभी अभी की खबरें