Babasaheb s name was removed from Kannauj Medical College during the SP government's tenure: Asim Arun

गोमतीनगर के भागीदार भवन में संविधान गौरव दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम

लखनऊ। गोमतीनगर के भागीदार भवन में संविधान गौरव दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में कन्नौज मेडिकल कॉलेज से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का नाम हटाया गया। वर्ष 2012 से 2017 के बीच सत्ता की ताकत का इस्तेमाल सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के नाम पर बने संस्थानों के नाम बदलने में किया गया। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के हितों से जुड़ी योजनाओं को भी कमजोर किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने का काम हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के परिवारों को 10 प्रतिशत आरक्षण देना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं बल्कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का मजबूत आधार है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया है। इस मौके पर महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रिपु सूदन सिंह, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी एवं अंकुर शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Source link