संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को अनुरूप काम करने के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। एसडीएम ने कहा कि देश के नागरिक संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करते है। शपथ के दौरान तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमरेश कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक मिथिलेश पाल, भानू प्रताप सिंह, प्रभारी राजस्व निरीक्षक रोहित अग्रहरि आदि मौजूद रहे। संवाद
