अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज ब्लॉक में कल आदित्य मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम आनन-फानन में घोषित किया गया है।
.
यह शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत अलग-अलग जाति की बेटियों की शादी कराई जाएगी।
समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी चंद्र भूषण ने बताया कि दोनों नगर पंचायत क्षेत्रों से पांच-पांच जोड़े और ग्रामीण इलाकों से लगभग 50 जोड़ों की शादी होने का अनुमान है। कुल करीब 60 जोड़ों का विवाह होगा।
सभी जोड़ों और उनके परिवारों को इसकी सूचना दे दी गई है। खंड विकास अधिकारी सत्यप्रकाश पांडे, एडीओ पंचायत अखिलेश कुमार गोंड और ब्लॉक के दूसरे कर्मचारी तय समय पर सभी तैयारियों को पूरा करने में लगे हैं।
हालांकि, शासन की इच्छा के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन अचानक घोषित किया गया था। इसके बावजूद ब्लॉक कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगभग सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

