मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की दौड़ में जान गंवाने वाले बरेली निवासी शिवम का पूरा परिवार उच्च शिक्षित है। घर के करीब सरकारी नौकरी की चाहत में शिवम की जान चली गई। जवान बेटे की मौत से आहत उसके पिता व परिवार से अमर उजाला टीम ने बात की। पता लगा कि शिवम के दादा की मौत भी सरकारी नौकरी में प्रशिक्षण के दौरान हुई थी।

शिवम के पिता विनोद यादव, पत्नी कोमल समेत पूरा परिवार शनिवार को घर में बैठा अफसोस जता रहा था। विनोद ने बताया कि वह राजपुर कलां गांव के निवासी हैं और कई साल से शहर से सटे बंशी नगला में घर बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। विनोद बरेली बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।




UP Home Guard Recruitment Shivam lost his life in pursuit of a government job close to home

शिवम की मौत के बाद बिलखते पिता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


उन्होंने बताया कि उनके पिता राजेंद्र सिंह ने भी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। उनकी नौकरी भी रेलवे में लगी थी। टूंडला में प्रशिक्षण के दौरान वह एक पुल से गिर गए थे और उनकी मौत हो गई थी। विनोद यादव ने बताया कि शिवम मेधावी छात्र था। उसने राजकीय इंटर कॉलेज से 2014 में हाईस्कूल में 85 और इंटर की परीक्षा 90 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की थी।

 


UP Home Guard Recruitment Shivam lost his life in pursuit of a government job close to home

शिवम की मौत के बाद गमगीन परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


उसने 2019 में राजश्री कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। उसका प्लेसमेंट सितारगंज की एक निजी कंपनी में 20 हजार रुपये प्रतिमाह पर हुआ था। उनको उम्मीद थी कि शिवम इसी नौकरी में तरक्की कर भविष्य संवार लेगा, लेकिन वह घर के करीब सरकारी नौकरी का सपना देख रहा था। उसने एक माह में ही नौकरी छोड़ दी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गया।

 


UP Home Guard Recruitment Shivam lost his life in pursuit of a government job close to home

शिवम की मौत के बाद गमगीन मां
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


शिवम ने मेहनत जारी रखी और रेलवे में लोको पायलट की परीक्षा भी पास कर ली थी। उसका अंतिम रिजल्ट आना बाकी था। पिता ने कई बार उसे समझाया कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है और निजी क्षेत्र में अच्छा भविष्य बना सकता है, लेकिन बेटे ने सरकारी सेवा पाने का लक्ष्य नहीं छोड़ा।

 


UP Home Guard Recruitment Shivam lost his life in pursuit of a government job close to home

शिवम की माैत के बाद गमगीन परिजन
– फोटो : संवाद


दो माह पहले शिवम ने बचाई थी पिता की जान

विनोद यादव ने बताया कि दो माह पहले रेलवे लोको पायलट की नौकरी के अंतिम चरण में शिवम उनके साथ नोएडा गया था। इस दौरान भारी बारिश में सड़क पर जलभराव हो गया था। सड़क पर खुला मैनहोल उन्हें दिखाई नहीं दिया और वह उसमें गिर गए। जब वह पानी में डूबने लगे तो शिवम ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी। 

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *