यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 76 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। जहां गड़बड़ी करने की कोशिश की गई या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई, वहां कार्रवाई की गई। राजधानी के हुसैनगंज दो और बरेली के कोतवाली थाने में एक केस दर्ज किया गया। बरेली से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया।

गौरतलब है कि शनिवार से तीन दिवसीय भर्ती परीक्षा शुरू हुई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मुताबिक परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को प्रदेश के 74 जिलों में बनाए गए 1053 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। बोर्ड के मुताबिक दोनों पालियों के लिए कुल 8,44,066 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 6,49,435 ने परीक्षा दी। कुल 76.94 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें – कल से यू टर्न लेगा मौसम, बूंदाबांदी जानलेवा तपिश से देगी राहत, बांदा दूसरे दिन भी सबसे गर्म रहा



ये भी पढ़ें – सिपाही पासिंग आउट परेड में बोले सीएम योगी, प्रदेश में खत्म हुआ माफियाराज; अब यहां नहीं होते दंगे

पेपर बेचने का दावा, कसा शिकंजा

दरोगा उपेंद्र सिंह की तहरीर के मुताबिक सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान टेलीग्राम पर यूपी होमगार्ड एग्जाम नाम का चैनल दिखा। चैनल की यूजर आईडी लूसीफर बोट थी। चैनल पर होमगार्ड परीक्षा के कथित पेपर लिंक वायरल किए गए थे। लिंक खोलते ही एग्जाम पेपर वल्लाह नामक एक और ग्रुप खुला। यहां पर @PAPER MAFIAY के नाम से एक मेसेज आया। मेसेज में यूपी होमगार्ड पेपर फर्स्ट पूरा पेपर और आंसर की 15 हजार और आधा पेपर आठ हजार में बेचने की बात लिखी थी।

आरोपी चैनल संचालक ने 50 प्रतिशत रकम एडवांस और बाकी रकम परीक्षा होने पर देने की बात कही थी। इसके अलावा इसी तरह से अर्जुन विद रोजगार यूट्यूब चैनल और यूपी होमगार्ड पेपर टेलीग्राम चैनल के जरिए भी अफवाह फैलाई गई। दोनों मामलों में केस दर्ज किए गए हैं।

बरेली में ”मुन्नाभाई” गिरफ्तार

बरेली जिलों के साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज में बायोमेट्रिक जांच के दौरान धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया । हरदोई निवासी अनुराग नाम का एक परीक्षार्थी पकड़ा गया, जो 25 अप्रैल को भी दूसरे केंद्र पर परीक्षा दे चुका था। बायोमेट्रिक मिलान में फोटो और रिकॉर्ड एक समान पाए गए, लेकिन नाम अलग था। आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें