UP: Congress prepares to contest 200 seats, holds meeting with Priyanka Gandhi; alliance option also open

यूपी चुनाव की तैयारी में कांग्रेस।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस 200 सीटों पर पुख्ता रणनीति तैयार कर रही है। गठबंधन के दौरान इन सीटों पर पार्टी अपना दावा रखेगी। सोमवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश के नेताओं की हुई बैठक में वरीयता वाली सीटों पर चर्चा की गई।


उत्तर प्रदेश की करीब 200 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ने की ख्वाहिशमंद है। यह अलग बात है कि सपा के साथ उसका गठबंधन तय है। ऐसे में सपा कितनी सीटें देगी, यह वक्त बताएगा। फिर भी पार्टी 200 सीटों पर अपनी पुख्ता तैयारी रखने की रणनीति बना रही है। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली में सोमवार को प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद की बैठक हुई। 

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में उत्तर प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई। पार्टी की तैयारी और सपा के साथ सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी बातचीत हुई। पार्टी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि पार्टी 200 सीटों पर तैयारी रख रही है। जहां तक सीटों की बात यह है कि यह आपसी बातचीत के बाद शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।

अगले सप्ताह शुरू हो सकती है सीट पर बातचीत

प्रदेश में इंडिया गठबंधन के तहत अगले सप्ताह सीटों को लेकर बातचीत शुरू होने की संभावना है। इसके लिए कांग्रेस एक कमेटी बना रही है। यह कमेटी समय-समय पर सपा व अन्य दलों से बातचीत करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *