
बिजली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad2f4b194cc0443b405ec5f”,”slug”:”up-23-000-consumers-owe-35-crore-facing-potential-disconnection-only-15-pay-their-bills-every-month-2026-10-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: 23 हजार उपभोक्ताओं पर 35 करोड़ बकाया, कनेक्शन कटने की नौबत; 15 फीसदी हर महीने जमा करते हैं बिल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बिजली
– फोटो : अमर उजाला
अमौसी जोन में बिजली बिल वसूली के मामले में माल उपकेंद्र सबसे पीछे है। यहां 23 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 35 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। स्थिति यह है कि हर महीने महज 3,500 से 4,000 उपभोक्ता ही बिल जमा करते हैं। यानी करीब 15 फीसदी उपभोक्ता ही नियमित रूप से भुगतान कर रहे हैं। राजस्व वसूली में खराब प्रदर्शन को देखते हुए बिजली विभाग ने अब बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी की है। जरूरत पड़ने पर उनके बिजली कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक संदीप भागिया ने बृहस्पतिवार को अमौसी जोन में राजस्व वसूली के लक्ष्य की समीक्षा की थी। उन्होंने अधिकारियों को बकाया बिलों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार को मुख्य अभियंता रामकुमार अपनी टीम के साथ दोपहर करीब 12 बजे माल उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर बकाया बिल जमा करने की अपील की।