Two criminals accused of robbing bullion trader were arrested in police encounter in Sitapur

पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामिया दो बदमाश गिरफ्तार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सीतापुर में संदना थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। 72 घंटे के भीतर दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान पुत्र इसहाक निवासी गोला गोकरणनाथ और दीपक सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी अहमदनगर, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।


पुलिस के मुताबिक, बीती 6 नवंबर को संदना थाना क्षेत्र के मंझारी चौराहे पर सराफा व्यापारी विमलेश रस्तोगी के साथ लूट की घटना हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अब 10 नवंबर को पुलिस एवं एसओजी टीम ने गणेशपुर सरकारी ट्यूबवेल तिराहे के पास घेराबंदी की। यहां मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

लूट का माल और अवैध असलहे बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से करीब 25 ग्राम सोने के आभूषण, लूट के 31 हजार रुपये नकद, बिना नंबर प्लेट की एक अपाचे मोटरसाइकिल, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि लूटे गए सोने के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है।



Source link

अभी अभी की खबरें