{“_id”:”6af2b6f5db95ea36480bcc09″,”slug”:”up-crime-man-hand-chopped-off-with-grinder-on-diwali-night-in-bareilly-three-accused-booked-2026-11-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: दो लोगों ने युवक को दबोचा, तीसरे ने ग्राइंडर से काटा हाथ, नेतराम की चीखों से दहल उठा इलाका; पूरी कहानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ग्राइंडर से काटा हाथ
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव बभिया में दिवाली की रात एक युवक का हाथ ग्राइंडर से काट दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बभिया निवासी नारन देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति नेतराम का गांव के रामसरन, गोविंद और दन्ने से पुराना विवाद है। आरोपी अक्सर नेतराम से गाली-गलौज करते थे। दिवाली की रात साढ़े आठ बजे नेतराम कहीं से अपने घर लौट रहे थे। गली के मोड़ पर तीनों ने उनको रोक लिया और गालियां देने लगे।

