Post Office Life Insurance: Get Up to 10 Times Coverage with Just Rs 100 Investment and Tax Benefits

बचत कैसे करें?
– फोटो : Amar Ujala AI

विस्तार

डाक विभाग की जीवन बीमा योजना का लाभ शहर से गांव तक सबको मिलेगा। सिर्फ भविष्य का वित्तीय जोखिम सुरक्षित नहीं होगा बल्कि मात्र 100 रुपये के न्यूनतम वार्षिक निवेश पर 10 गुना तक सुरक्षा कवर और आयकर की धारा 80 सी के तहत टैक्स में छूट भी मिलेगी।


इस योजना का लाभ 18 से 55 वर्ष की आयु वर्ग के लोग उठा सकते हैं। आगरा परिक्षेत्र के सहायक निदेशक एसके जैन ने बताया कि ग्रामीण निवासियों और ग्रामीण डाक सेवकों के लिए उपलब्ध ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 100 रुपये का न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम और 15 वर्ष की परिपक्वता अवधि तय की गई है।

वहीं, बचत-सह-बीमा योजना के तहत 1,000 रुपये का न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम और 16 वर्ष की परिपक्वता अवधि रखी गई है। इन दोनों योजनाओं में अधिकतम बीमा राशि की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। प्रवर डाकपाल देवेंद्र कुमार ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में बचत की आदत डालकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।



Source link

अभी अभी की खबरें