उत्तर प्रदेश में अब भी 3890 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस पर नाराजगी जताते हुए इन्हें जल्द हटवाकर रिपोर्ट मांगी है।

दरअसल, एचटी लाइन हटाने के लिए पॉवर कॉर्पोरेशन ने कमेटी बनाई है। जिलों में डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा इन तारों को हटवाने की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसके लिए 100 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। फिर भी काम अधूरा है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर एचटी लाइन जल्द हटवाने के निर्देश दिए हैं। 

साथ ही पूरी रिपोर्ट भी निदेशालय को भेजी जाए। विभाग के अनुसार प्रयागराज में 270, जौनपुर में 267, बस्ती में 227, आजमगढ़ में 172, गाजीपुर में 169, सोनभद्र में 156, सिद्धार्थनगर में 136, झांसी में 119, फतेहपुर में 115, रायबरेली में 116, बलिया में 102 स्कूलों के ऊपर से तार हटाया जाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें