{“_id”:”6b07fefc803c22b475062936″,”slug”:”jhansi-anorexia-nervosa-korean-models-social-media-reels-girls-2026-11-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”ये कैसी सनक: 32 किलो वजन, हीमोग्लोबिन 5.5; फिर भी खुद को मोटा समझ रही थी किशोरी, कोरियन मॉडल्स बनने की चाह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोरियन मॉडल्स बनने की चाह में बच्चों को एनोरेक्सिया नर्वोसा ने घेरा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर कोरियन मॉडल्स की रील्स बच्चों विशेषकर लड़कियों के दिमाग पर हावी हो रही हैं। लड़कियां कोरियन मॉडल्स की तरह स्लिम-ट्रिम और आकर्षक बनने के लिए खाना छोड़ रहे हैं। नाजुक हाल में पहुंचने के बावजूद वह स्वयं को मोटा महसूस कर रही हैं। यूपी के झांसी जिले में पहली बार ऐसे दो मामले सामने आए हैं। जिनका मानसिक रोग विशेषज्ञ उपचार और काउंसलिंग कर रहे हैं। डॉक्टर का कहना है यह मानसिक विकार एनोरेक्सिया नर्वोसा है।
