खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा कैंट स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान स्टेशन उपाधीक्षक (डिप्टी एसएस) नरेंद्र सिंह चाहर को गिराकर पीटने और घसीटकर आरपीएफ पोस्ट ले जाने के मामले ने रविवार को नया मोड़ ले लिया। घटना के विरोध में नरेंद्र सिंह चाहर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ डीआरएम कार्यालय पहुंचे, जहां रेलवे अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। मीटिंग के दौरान फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर भी पहुंचे और दोषी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
बैठक डीआरएम कार्यालय से निकलकर रेलवे इंस्टीट्यूट परिसर स्थित पार्क में हुई। इसमें डीआरएम के अलावा एडीआरएम, एसीएम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम), वरिष्ठ मंडल परिचालन, आरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट, आरपीएफ के कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नरेंद्र सिंह चाहर ने अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ गंभीर अभद्रता और मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि उनके साथ जो दुर्व्यवहार हुआ, वह अत्यंत गलत है। उन्होंने संबंधित आरपीएफ कर्मियों से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने, उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करने तथा मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

2 of 8
रेलवे अधिकारी की पिटाई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैठक में मौजूद उनकी पत्नी ने भी घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से पूरे परिवार को मानसिक पीड़ा हुई है और दोषियों को दंड मिलना चाहिए।इसी दौरान फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर भी बैठक में पहुंचे। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन दोषी आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही उन्होंने संबंधित कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की।
ये भी पढ़ें – Agra: निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरा राजमिस्त्री, मौत से परिजनों में आक्रोश; जमकर किया हंगामा

3 of 8
रेलवे अधिकारी की पिटाई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये है पूरा मामला
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हीराकुंड एक्सप्रेस को रुकवाने पर स्टेशन उपाधीक्षक (डिप्टी एसएस) नरेंद्र सिंह चाहर की आरपीएफ के जवानों से बहस हो गई। इसके बाद आरपीएफ जवानों ने डिप्टी एसएस को प्लेटफॉर्म पर गिरा-गिराकर पीटा। घसीटते हुए आरपीएफ पोस्ट तक ले गए। घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हीराकुंड एक्सप्रेस भी कुछ देर स्टेशन पर खड़ी रही। घटना के कई वीडियो वायरल हो गए। रेल प्रशासन ने दो एएसआई समेत चार जवानों को निलंबित कर दिया। साथ ही जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
ये भी पढ़ें – UP: ब्रिटेन की महिला दोस्त ने रोते हुए मांगी मदद, एयरपोर्ट पर फंसने की कहानी; युवक संग हो गया बड़ा कांड

4 of 8
रेलवे अधिकारी की पिटाई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर से विशाखापत्तनम जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस रविवार सुबह 10:51 बजे आगरा कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आकर रुकी। इसी दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहीं लुधियाना की यात्री रंजीता राव पेठा खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गईं। खरीदारी में देरी होने पर ट्रेन चलने लगी।
ये भी पढ़ें – UP: महिला डॉक्टर को दिल दे बैठा अस्पताल का मैनेजर, फिर चुपके से की ऐसी हरकत; सुनकर रह जाएंगे सन्न

5 of 8
रेलवे अधिकारी की पिटाई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन उपाधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर ने महिला को दौड़ते देखा तो गार्ड को सूचना देकर ट्रेन रुकवा दी, जिससे महिला ट्रेन में सवार हो सके। इसी दौरान मौके पर पहुंचे आरपीएफ के एएसआई और कांस्टेबलों ने ट्रेन रुकने को चेन पुलिंग का मामला समझ लिया। महिला यात्री और उनके साथ मौजूद आशीष कुमार को ट्रेन में चढ़ने से रोकते हुए उन पर एक हजार रुपये जुर्माना लगा दिया।
ये भी पढ़ें – UP: ताजमहल में खूंखार हो रहे बंदर, पश्चिम बंगाल की महिला पर हमला; हाथ में आइसक्रीम देख मारा झपट्टा
