स्वार-रामपुर मार्ग पर सोनकपुर की पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सत्तार अली (42) की मौत हो गई, जबकि उनकी 10 वर्षीय बेटी अल सिफा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना अजीमनगर क्षेत्र के बजावाला गांव निवासी सत्तार बेटी सिफा के साथ बाइक से स्वार स्थित ससुराल जा रहे थे। सोनकपुर पुलिया के पास सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-पुत्री उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को स्वार के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सत्तार को मृत घोषित कर दिया।

बेटी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

सीओ सोनम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें