13 BLOs absent from training; instructions issued for action.



मोंठ। मंगलवार को तहसील मोंठ में विधानसभा बबीना के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण दिया गया। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया समझाई। उन्हें फार्म-6 भरने का तरीका बताया गया। बीएलओ को 18 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर पात्र युवा मतदाताओं को चिह्नित करेंगे। वे मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, 7 और 8 भरवाएंगे। इस प्रशिक्षण में 13 बीएलओ अनुपस्थित रहे। तहसीलदार ने अनुपस्थित बीएलओ के विभागों को कार्रवाई के लिए पत्राचार किया है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *