
रामसुगर व होने वाली पत्नी रीना राजपूत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6acf7bc5eef2b3b28c03e96e”,”slug”:”30-year-old-instagram-blogger-falls-for-75-year-old-man-couple-gets-engaged-2026-10-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अजब प्रेम की गजब कहानी: 75 साल के बुजुर्ग पर आया 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर का दिल, हुई सगाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रामसुगर व होने वाली पत्नी रीना राजपूत
– फोटो : अमर उजाला
प्यार उम्र की सरहदों और फासलों को नहीं देखता, इस बात को सच साबित करती एक अनोखी प्रेम कहानी औरैया और सहार क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सहार ब्लॉक के अरियारी गांव के रहने वाले 75 वर्षीय वृद्ध रामसुगर को औरैया की रहने वाली 30 वर्षीय चर्चित इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से मोहब्बत हो गई। उम्र के इस पड़ाव पर परवान चढ़े प्यार को अब दोनों ने शादी के बंधन में तब्दील करने का फैसला कर लिया है।
वृद्ध रामसुगर ने बताया कि रानी राजपूत का उनके घर पिछले दो वर्षों से लगातार आना-जाना था। रामसुगर की पुत्री राधा खुद एक यूट्यूबर है और रानी उनके घर अक्सर वीडियो शूट करने आती थीं। राधा के साथ वीडियो शूटिंग के दौरान ही रानी का रामसुगर के घर आना-जाना बढ़ा और धीरे-धीरे मुलाकातों का यह सिलसिला प्यार में बदल गया। करीब सात वर्ष पूर्व रामसुगर की पत्नी का निधन हो चुका है इसके बाद अब उन्हें अपना हमसफर रानी राजपूत के रूप में नजर आया है।