कासगंज, सहावर तहसील के रारा गांव में आबादी के बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को हटाने की मांग की गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह और विद्
.
ज्ञापन में बताया गया कि गांव के मुख्य मार्ग पर लगभग 300 मीटर लंबी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन घनी आबादी वाले क्षेत्र से गुजर रही है। इस लाइन के आसपास कई ट्रांसफार्मर भी लगे हैं और इसी रास्ते से ग्रामीणों का लगातार आवागमन होता है।

ग्रामीणों के अनुसार, विद्युत तार काफी नीचे होने के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो चुकी है।
अब्दुल हफीज गांधी ने मांग की है कि इस विद्युत लाइन को आबादी और मुख्य रास्ते से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां संभव हो, प्लास्टिक-कोटेड सुरक्षित तार लगाए जाएं। इसके अतिरिक्त, विद्युत लाइनों की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों की जांच कराकर आवश्यक सुधार किए जाएं।

गांधी ने जोर देकर कहा कि बिजली सुविधा और विकास का माध्यम है, लेकिन यदि 11 हजार वोल्ट की लाइन लोगों की जान के लिए खतरा बन रही है, तो उसे तत्काल सुरक्षित किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है।
