{“_id”:”6b0aaf4c8d119fc96505e6eb”,”slug”:”passengers-at-prayagraj-junction-will-have-access-to-ac-lounges-and-cabin-style-dormitories-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रेलवे : प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को मिलेगी एसी लाउंज और केबिन डॉरमेट्री की सुविधा”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

डॉरमेट्री
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जंक्शन पर आने-जाने वाले यात्रियों को जल्द ही आधुनिक और आरामदायक विश्राम की सुविधा मिलने जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने यात्री सुविधाओं के विस्तार और उपलब्ध परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्टेशन पर रिटायरिंग रूम, केबिन डॉरमेट्री और वातानुकूलित प्रतीक्षालय-सह-लाउंज विकसित करने की पहल की है। इसके लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
प्रयागराज रेलवे स्टेशन के सिविल लाइंस साइड में स्थित गेमिंग जोन के बगल में इन बहुउद्देशीय सुविधाओं की स्थापना, संचालन और अनुरक्षण के लिए पांच वर्ष की अवधि का टेंडर नई दिल्ली की फर्म मेसर्स ओम साईं राम एंटरप्राइजेज को आवंटित किया गया है। आवंटित क्षेत्र में अत्याधुनिक रिटायरिंग रूम और केबिन डॉरमेट्री तैयार की जाएगी।
इस सुविधा को आगामी माघ मेला-2027 से पहले यात्रियों के लिए शुरू करने की योजना है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार माघ मेले के पहले एसी लाउंज और डॉरमेट्री की सुविधा शुरू किए जाने की योजना है। शुल्क देकर यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। इस व्यवस्था से रेलवे को प्रतिवर्ष लगभग 25 लाख रुपये और संपूर्ण पांच वर्ष की लाइसेंस अवधि में करीब 1.32 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
