लखनऊ, न्यूज24 डिजिटल: मेरठ-बदायूं हाईवे पर शिकारपुर क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा की जान चली गई. हादसा मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल के पास देर शाम हुआ. मृतक की पहचान राजवीर सिंह के रूप में हुई है. वह बुलंदशहर की कोतवाली नगर में तैनात थे.

जानकारी के मुताबिक, राजवीर सिंह ड्यूटी पूरी करने के बाद अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से डिबाई जा रहे थे. वहां उनके बच्चे रहते हैं. वह उनसे मिलने के लिए घर लौट रहे थे. इसी दौरान मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक उनकी बाइक रोडवेज बस से टकरा गई. टक्कर इतनी गंभीर थी कि दरोगा की मौत हो गई.

तीन दिन पहले डिबाई से बुलंदशहर हुआ था तबादला

राजवीर सिंह का तीन दिन पहले ही डिबाई कोतवाली से बुलंदशहर कोतवाली नगर में स्थानांतरण हुआ था. वह बुलंदशहर में तैनात थे और ड्यूटी खत्म होने के बाद डिबाई लौट रहे थे.

पुलिस ने शुरू की पोस्टमार्टम की कार्रवाई

हादसे की जानकारी मिलने पर शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, एसएसआई और कस्बा इंचार्ज अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी.

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की असली वजह जानने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जाएगी. साथ ही उस रोडवेज बस की पहचान भी की जा रही है, जिसकी टक्कर से हादसा हुआ.



Source link