झांसी। प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा, महारानी लक्ष्मीबाई की तलवार से ज्यादा उनका आत्मविश्वास ज्यादा प्रभावी था। बीयू में 80 फीसदी बेटियों ने पदक पादक परचम लहराया है। इससे साबित है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, शहीद भगत सिंह और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महान व्यक्तित्वों के विचारों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। युवाओं और शोधार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय और अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। ब्यूरो
