भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद रविवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और मोर्चा पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा।




राजधानी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के आवास से हुई। इसके बाद दोपहर 3 बजे हजरतगंज स्थित क्राइस्ट चर्च कॉलेज में कार्यकर्ता स्नेह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें