राजधानी लखनऊ में होमगार्ड भर्ती के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत का रहस्य 2 मिनट 6 सेकंड के उस हिस्से में छिपा हो सकता है, जहां घटनास्थल का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं है। पुलिस को मिले फुटेज में योगेंद्र दौड़ के दौरान गिरते, दूसरे अभ्यर्थियों की मदद से उठकर आगे जाते और बाद में एक युवक से बहस करते दिख रहे हैं। इसके बाद वह कैमरे की नजर से ओझल हो जाते हैं। 2 मिनट 6 सेकंड बाद वह दूसरे कैमरे में अचानक गिरकर छटपटाते नजर आते हैं। इसी बीच उनके गले में पानी की बोतल कब और कैसे फंसी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 15 सितंबर को महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में भर्ती दौड़ के दौरान सीतापुर के रामकोट मढ़िया रहीमपुर निवासी योगेंद्र गिर गए थे। एक अभ्यर्थी ने उन्हें उठाकर फिनिश लाइन तक पहुंचाया। दूसरे अभ्यर्थी ने भी उन्हें सहारा दिया। इसके बाद योगेंद्र कुछ देर घुटनों के बल चलते दिखाई दिए। 

अचानक गिरकर छटपटाते दिखाई दिया

सीसीटीवी में सुबह 11:22:18 बजे वह स्टैंड में दिखाई देते हैं, जहां एक अभ्यर्थी से उनकी बहस होती है। इसके बाद कैमरे की कवरेज खत्म हो जाती है। अगली फुटेज 11:24:24 बजे की है। इसमें योगेंद्र कुछ अभ्यर्थियों के बीच चलते हुए अचानक गिरकर छटपटाते दिखाई देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *