राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में जेल में निरुद्ध आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू व सुभाष श्रीवास्तव के जमानत प्रार्थना पत्र पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट रजत वर्मा की ओर से दोनों आरोपियों के जमानत प्रार्थना पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार की तारीख तय की गई है।

मामले के अन्य आरोपियों रमाशंकर मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, अनुकल्प मिश्रा व लवकुश की जमानत अर्जी अदालत पहले ही निरस्त कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही सभी आठों आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र विवेचक आशुतोष तिवारी ने न्यायालय में दाखिल किया है।

ये भी पढ़ें – यूपी: अखिलेश यादव बोले- यूपी चुनाव 2027 ज्ञानेश गुप्ता की देखरेख में न हो, कठपुतली बनकर कर रहे काम



ये भी पढ़ें – मायावती का बड़ा फैसला: भतीजे ईशान आनंद को बनाया राष्ट्रीय संयोजक, बसपा की बैठक में किया एलान

 

आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच पूरी होने के बाद बुधवार को पुलिस ने जेल में निरुद्ध आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट दाखिल किए जाने की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।

अधिवक्ताओं का कहना था कि पहले उनकी आपत्ति सुनी जानी चाहिए, इसके बाद ही चार्जशीट दाखिल की जाए। इसको लेकर कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। हालांकि, कुछ देर बाद, जिला जज की मध्यस्थता के बाद अधिवक्ता वापस लौटे और विशेष न्यायाधीश कोर्ट पहुंचे। पांच अधिवक्ता कोर्ट के अंदर गए, बाकी कोर्ट के बाहर रुक गए। चार्ज सीट पढ़ने के बाद वह लोग वापस लौटे।

अधिवक्ताओं ने चढ़ावा चोरी प्रकरण में राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर पहले ही तहरीर दे रखी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *