लखनऊ के कठवारा स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में गोमती नदी की बाढ़ के कारण शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के रास्ते जलमग्न होने से सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया। पुजारी नियमित पूजा और आरती कर रहे हैं। पानी घटने पर स्थिति की समीक्षा होगी।

नवरात्र पर बंद रहेंगे मां चंद्रिका देवी मंदिर
– फोटो : अमर उजाला
