राजधानी लखनऊ में रविवार देर रात एक जन्मदिन समारोह के बाद मजदूर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह मौरंग के ढेर पर शव पड़ा मिला। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। डीसीपी, एसीपी, इंस्पेक्टर और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। 

घटना कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के बरिगवां की है। यहां रामबाबू मौर्य (32) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह मूल रूप से काकोरी के गोला कुआं गांव का रहने वाला था। कृष्णा नगर क्षेत्र में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

एसीपी अभिषेक पांडे के मुताबिक, रविवार रात झोपड़पट्टी निवासी शुभम की बेटी का जन्मदिन समारोह था। कुछ लोग शराब के नशे में थे। इसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। 

डीसीपी बसंत कुमार रल्ला ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान करके घटना का खुलासा किया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *