बुलंदशहर के लखावटी ब्लॉक में शिक्षा विभाग ने मंगलवार को अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार सिंह ने कई प्रधानाचार्यों समेत छह प्राथमिक शिक्षकों को निलंबित किया है। इस एक्शन से विभाग और शिक्षकों में हलचल है।
.
लखावटी ब्लॉक के चरौरा मुस्तफाबाद और औरंगाबाद कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। इस गुटबाजी से स्कूलों के शैक्षणिक माहौल और व्यवस्था पर असर पड़ रहा था।
मामला सामने आने पर बीएसए ने जांच के आदेश दिए। रिपोर्ट में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भूमिका में गड़बड़ी मिली। उन्हें अनुशासनहीनता और लापरवाही का दोषी पाया गया। इसी आधार पर बीएसए ने निलंबन के आदेश दिए।
बीएसए ने साफ किया कि स्कूलों में गुटबाजी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। शिक्षकों का काम अच्छी शिक्षा देना है। इस कार्रवाई के बाद अन्य स्कूलों में भी हलचल है। आगे की जांच जारी है।
