लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में घर में चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से जेवर, 700 रुपए और एक एंड्रॉयड मोबाइल मिला है।
.
पुलिस ने बताया कि 31 अक्टूबर 2026 की रात देउवापुर गांव में विजय पाल के घर चोरी हुई थी। इस मामले में थाना हैदराबाद में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने 3 नवंबर 2026 को सर्विलांस सेल की मदद से मामले का खुलासा करने का दावा किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शानू सिंह (36), निवासी सबलपुर गांव, थाना पूरनपुर, पीलीभीत और गूदम देवी (33), निवासी देउवापुर गांव, थाना हैदराबाद, लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। शानू सिंह के पिता का नाम जितेन्द्र सिंह और गूदम देवी के पति का नाम जबाहर है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पीली धातु की एक झुलनी, एक पेंडल, दो ओम लॉकेट, सफेद धातु के छोटे कंगनों की एक जोड़ी, एक करधनी, मोटी पायल की एक जोड़ी और छोटी पायल की दो जोड़ी मिली हैं। इसके अलावा 700 रुपए और एक एंड्रॉयड मोबाइल भी मिला है।
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याती गर्ग के निर्देशन में कार्रवाई की गई। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी महेश पाठक ने किया। टीम में उपनिरीक्षक संदीप यादव सिंह, उपनिरीक्षक उदयवीर यादव, हेड कांस्टेबल राजू वर्मा और महिला कांस्टेबल आरती शामिल थीं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें माननीय न्यायालय खीरी में पेश किया गया।
