सवायजपुर/हरदोई। संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा सवायजपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की उत्तर प्रदेश सह प्रभारी, राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मेधा कुलकर्णी ने भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर डॉ. मेधा कुलकर्णी ने संविधान निर्माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई और संविधान के अनुसार जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम में विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी.के. वर्मा, जिला प्रभारी कमलेश मिश्र, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह , जिला मंत्री अदिति कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
