लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के खुटार रोड स्थित शौर्य हॉस्पिटल के मालिक डॉ अजीत सिंह दिवाकर का शव उनकी ही कार में ड्राइवर सीट पर मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
रविवार देर रात हैदराबाद थाना क्षेत्र के इमलिया गांव के मार्ग पर गन्ने के खेत में उतरी कार में डॉ अजीत सिंह दिवाकर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें- हिरासत में मौत का मामला: बदायूं में अजय राय बोले- पुलिस की पिटाई से गई राजेश की जान, यूपी में जंगलराज
डॉ अजीत सिंह मितौली थाना क्षेत्र के मढ़ेरा गांव मूल निवासी थे। गोला में अस्पताल के सामने से जाने वाली गली में मोहल्ला मथुरा नगर में रहते थे। मृतक के भाई उत्तम कुमार और अस्पताल में उनके रिश्तेदार जतिन दिवाकर ने बताया कि रविवार की रात करीब 8:00 अजीत के पास किसी का कॉल आया था।